हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस और STF की टीम ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दो इनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हाथरस की सदर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ फील्ड ईकाई नोएडा की संयुक्त कार्यवाही में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल कर सॉल्वर बैठाने वाले तथा पेपर लीक कराकर परीक्षार्थियों को पढ़वाने के मुकदमे में वांछित 25-25 हजार रुपए के दो इनामियां अभियुक्तों को SP के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है।