हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर जहर खाकर आत्महत्या करने को लेकर की पोस्ट
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर जहर खाकर आत्महत्या संबंधित पोस्ट कर दी। 26 मई 2024 को सुबह 3:45 पर मुख्यालय सोशल मीडिया सेल लखनऊ से सोशल मीडिया सेल हाथरस को युवक की गई पोस्ट के बारे में जानकारी दी गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने युवक को खोजकर उसकी काउंसलिंग की है युवक ने भविष्य इस प्रकार की घटना न करने का संकल्प लिया है।