हाथरस: रामलीला मैदान पर बुजुर्ग का बैग लेकर भाग रहे ई रिक्शा चालक को पकड़कर मौके पर मौजूद भी ने जमकर की मारपीट
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान पर बुजुर्ग का बैग लेकर भाग रहे ई रिक्शा चालक को मौके पर मौजूद भीड़ ने पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। बुजुर्ग शनिवार को ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रहे थे गर्मी मे रामलीला मैदान पर पहुंचकर बुजुर्ग पानी पीने लगे तो ई रिक्शा चालक बुजुर्ग का बैग लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद भीड़ ने ई रिक्शा चालक को पकड़कर मारपीट कर दी।