चास: सेक्टर-05 स्थित घर में नाबालिग युवती से छेड़छाड़ के प्रयास में तीन गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Jun 2, 2026 बोकारो के सेक्टर-05 में 31 मई की मध्यरात्रि घर में घुसकर नाबालिग युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के बयान पर सेक्टर-06 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार तीन युवक घर का गेट फांदकर अंदर घुसे और युवती के कमरे में पहुंचकर छेड़छाड़ करने लगे।