माखन नगर: रजौन में रेत खदान का वीडियो वायरल, लोडर से युवक पर हमले का आरोप
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 2, 2026
रजौन रेत खदान से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार कोसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि रेत भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर लोडर मशीन से हमला करने का प्रयास किया गया। वीडियो में कुछ लोग अपशब्दों का इस्तेमाल करते भी नजर आ रहे हैं।