करछना: मर्दापुर गधिंयाव गांव के सामने मार्ग पर बिखरी गिट्टी पर फिसलकर गिरा बाइक सवार युवक, विभिन्न अंगों में आईं गंभीर चोटें
करछना क्षेत्र के मर्दापुर गधिंयाव गांव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे स्थित बाबा ढाबा के समीप मंगलवार सुबह मार्ग से गुजर रहा बाइक सवार श्याम बाबू बिखरी गिट्टी पर फिसलकर गिर गया। हादसे में उसके विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।