बांसगांव: बेलीपार इलाके के रुद्राइन उर्फ मझिगावा गांव में 35 वर्षीय महिला ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटककर दी जान
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के रुद्राइन उर्फ मझिगावा गांव मे मंगलवार रात एक 35 वर्षीय महिला ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, प्रमोद विश्वकर्मा की पत्नी चंदा देवी (35) रात मे खाना खाने के बाद परिवार के साथ बरामदे मे सोई थी।