जहानाबाद: सुखनंदनचक गांव में फरार आरोपी के घर सिकरिया थाना पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चस्पा किया
जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशन में सिकरिया थाना पुलिस ने फरार आरोपी संजीव कुमार के घर इश्तेहार चस्पा किया। आरोपी सुखनदंनचक गांव का निवासी है। पुलिस ने विधि अनुसार ढोल-नगाड़े बजाकर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चस्पा किया और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय में सरेंडर नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।