बेनीपुर: बहेड़ा सहित विभिन्न गांव-मुहल्ला में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर एसएचओ चंद्रकांत गौड़ी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक
एसएचओ ने बताया कि बहेड़ा, कजियाना, आशापुर, बसुहाम, भगवतपुर, बसौली, धेरुख, पोहद्दी, महिनाम, जयंतीपुरदाथ में आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर अलग-अलग शांति समिति की बैठक की गई तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी बसंत कुमार बीएन सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।