बेनीपुर: बलनी गांव में 6 जुलाई की रात रिटायर आर्मी सहित तीन लोगों के घर में हुई भीषण चोरी
रिटायर्ड आर्मी बैजनाथ झा सहित राम शोभित झा व मदन झा के घर में चोर ने हाथ साफ किया। रिटायर्ड आर्मी के घर से सोना-चांदी के जेवरात सहित लाखों की संपत्ति की चोरी हुई है। इसके अलावा राम शोभित व मदन के घर से भी चोरी हुई है। बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गोड़ी इस संबंध में पूछने पर बताया कि एक घर में चोरी हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।