बेनीपुर: बहेड़ा भरथैया चौक के पास रामचंद्र महतो के 45 वर्षीय पुत्र सुधीर महतो की संदिग्ध मौत
बहेड़ा थाना के निकट मृतक का घर होने के बावजूद पुलिस को भनक नहीं मिला। हलांकि मृतक के परिजन का कहना है कि हृदय गति रुकने से सुधीर की मौत हो गई है। बीती रात सोने के बाद सुबह में उठाने पर मृत मिला। बहेड़ा छोटा बाजार में चर्चा है कि सुधीर कर्ज के आकंठ में डूबा हुआ था। भारी कर्ज चुकता करने में असमर्थ होने के कारण रात में ही जहरीला पदार्थ खा लिया