बेनीपुर: आशापुर हनुमान मंदिर परिसर में महादेव की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
कलस शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कुमारी कन्या, महिलाओं के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे आशापुर व रघुनाथपुर मुहल्ला में भक्तिमय माहौल बना हुआ था। भोलेनाथ सहित विभिन्न देवी देवता के जयकारे श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे थे। इसके बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ भोलेनाथ के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई।