साल्हावास: थाना साल्हावास अंतर्गत पुलिस चौकी झाड़ली एरिया में हुई हत्या के मामले में एक महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश -
थाना सालहावास के अंतर्गत पुलिस चौकी झाड़ली के एरिया में हुई हत्या के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। चौकी में तैनात उप निरीक्षक ओमप्रकाश की पुलिस टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिला आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया सुआ बरामद किया गया। कोर्ट में पेश।