साल्हावास: थाना साल्हावास अंतर्गत चौकी मातनहेल एरिया से चोरी के मामले में 1 आरोपी को पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ. अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल के एरिया से चोरी के मामले में एक आरोपी को झज्जर कोर्ट से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान इसमेंद्र निवासी खेड़ी होशदारपुर के तौर पर की गई है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया गया है।