साल्हावास: थाना साल्हावास अंतर्गत घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला करने मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोर्ट में पेश
डंडों से जानलेवा चोट मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास के अंतर्गत घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । आरोपी की पहचान पर्दीप निवासी कासनी के तौर पर की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।