📍 समाहरणालय, औरंगाबाद
आज दिनांक 13 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियमावली, 1995 (समय-समय पर संशोधित) के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा, पीड़ितों को समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराना तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की अद्यतन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अधिनियम के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, न्याय तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।
अपर समाहर्ता, औरंगाबाद ने कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल डीएसपी), वरीय कोषागार पदाधिकारी, लोक अभियोजक, निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, समिति सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
🤝 समन्वित प्रयास • त्वरित न्याय • सामाजिक सुरक्षा • सशक्त समाज
#Aurangabad #SCSTAct #SocialJustice #GoodGovernance #BiharAdministration #InclusiveDevelopment
SC&ST Welfare Dept. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
12 views | Aurangabad, Bihar | Jun 13, 2026