पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र में लारेब ईंट भट्ट के पास इनोवा और इको कार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में चार लोग हुए घायल
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में पटियाली मार्ग स्थित लारेब ईंट भट्टा के पास इनोवा और इको कार में टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार को बचाने के लिए इनोवा चालक ने ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रही इको कार टकरा गई। हादसे में इको सवार कुशल सिंह, रामकिशोर, ओमवीर और शकुंतला देवी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गंजडुंडवारा पहुंचाया, जहां से तीन को रैफर किया।