सिकंदरपुर: 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में युवक पर अपहरण का आरोप, खेजुरी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर खेजुरी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।