भोरे: बड़की छठीयाव गांव में घर में सोई महिला पर कुछ लोगों ने किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के बड़की छठीयाव गांव में घर में सोई महिला पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। वहीं उसके गले से सोने का मंगलसूत्र कान की बाली भी छीन लिया गया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के अरविंद राम, राकेश राम, शैलेश राम, राबड़ी देवी सहीत 6 को आरोपित किया है।