भोरे: मथौली में NI एक्ट में फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने कराई इश्तिहार का तामिला, ढोल बजाकर लोगों को दी गई जानकारी
भोरे थाना क्षेत्र के मथौली गांव में शुक्रवार को कोर्ट कंप्लेंट के तहत एन आई एक्ट में फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने इश्तेहार का तामिला कराई। इस दौरान ढोल बजाकर इश्तेहार तामिला करने की लोगों को जानकारी भी दी गई। पुलिस ने एन आई एक्ट में अभियुक्त प्रभु पांडे के घर के दरवाजे के सामने इश्तेहार चस्पा कर शसमय कोर्ट में उपस्थित होने की बात कही।