भोरे: मलचौर स्थित चिमनी के पास 600 लीटर चुलाई शराब पुलिस ने की बरामद व एक बाइक तथा 53.600 ली देशी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से पुलिस ने कार्रवाई कर जहां मालचौर चिमनी के पास से 600 लीटर देशी चुलाई शराब को बरामद किया। वहीं भोरे पश्चिम टोला से एक बाइक तथा 53.600 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भोरे पश्चिम टोला निवासी विकास कुमार उर्फ बैजनाथ भगत तथा सतीश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया ।