भोरे: हुसेपुर टोला राजपुर में रास्ता बंद करने का विरोध करने को लेकर दंपति पर हुआ जानलेवा हमला, 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर टोला राजपुर गांव में रास्ता बंद करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने मिलकर दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पीड़िता ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजपुर गांव निवासी संतोष शाह की पत्नी भूवली देवी ने यह आरोप लगाया है कि अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग एक राय होकर मेरा रास्ता बंद कर दिए।