भादरा: सिद्धमुख सिस्टम में ग्रुप-ए की नहरों में 21 से 29 नवंबर तक पानी चलेगा
भादरा। सिद्धमुख सिस्टम की ग्रुप-ए की नहरों में 21 नवंबर शाम 6 बजे से 29 नवंबर शाम 6 बजे तक पानी चलाया जाएगा। जल संसाधन विभाग ने रेगुलेशन जारी कर पेयजल आपूर्ति व खालों के निर्माण को प्राथमिकता दी है। हरियाणा से पानी की उपलब्धता के अनुसार जलापूर्ति घटाने या रेगुलेशन में बदलाव किया जा सकेगा।