बड़ी सादड़ी: एमएनआईटी-पूणे यूनिवर्सिटी कला कैम्प में डॉ. दीपक सालवी को किया गया सम्मानित
मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर और पुणे यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कला कैम्प में देशभर के 40 ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने भाग लिया। कैम्प में पारंपरिक और समकालीन कला का संगम दिखा। विचार-विमर्श के बीच डॉ. दीपक सालवी को उत्कृष्ट योगदान पर चित्रकार भवानी शंकर ने सम्मानित किया।