दादरी: शाहपुर खुर्द अंडरपास से पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, 2 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सलाउद्दीन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है जो लंबे समय से बाहर के राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।