दादरी: रूपवास गांव के पास पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से शिवम के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त ने वादी पर जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से हमला किया था।