अशोकनगर जिले के हैदर गांव में खेत में काम करते समय एक युवक को जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार हैदर निवासी जीतू पुत्र राजन यादव उम्र 34 वर्ष शुक्रवार की सुबह 11:00 अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान दाएं पैर में उसे सांप ने काट लिया।