मांट: पूर्व सांसद के निजी सचिव और उनके परिचितों से ₹26.50 लाख की ठगी, मामला दर्ज
Mat, Mathura | Sep 27, 2026 नौहझील थाने में फर्जी कंपनी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह के निजी सचिव चतुर सिंह और उनके सगे-संबंधियों के साथ 26,50,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।