बिंदकी: मऊ देव चौराहे के समीप दिनदहाड़े घर के बाहर बंधा बकरा चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने चोरी कर लिया, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के मऊ देव चौराहे के समीप रोड किनारे सुखराम का घर है। दोपहर में घर के बाहर उनका एक बकरा बंधा हुआ था। तभी दिनदहाड़े चार पहिया वाहन सवार बदमाश आए और एक बकरे को लेकर चले गए। पशुपालक जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश बहुत दूर जा चुके थे। बकरे की कीमत लगभग 26000 रुपए है। पीड़ित ने इस मामले में मंगलवार की शाम 4 बजे पुलिस को सूचित किया।