इटाढ़ी: टीविनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत इंदौर के छात्रों ने कैथना उच्च विद्यालय का किया शैक्षणिक परिभ्रमण
Itarhi, Buxar | Jan 6, 2026 टीविनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय इन्दौर के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने +2 एस जे के उच्च विद्यालय कैथना का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। इस अवसर पर आगंतुक शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने चेतना सत्र से लेकर विद्यालय बंद होने तक आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।