हरिद्वार: रेलवे और बस स्टेशन के बाहर जाम लगाने वाले विक्रम और टैम्पो पर पुलिस ने की कार्रवाई, 24 सीज, 26 के चालान
नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे और बस स्टेशन के बाहर यातायात जाम करने वाले टैम्पो विक्रम पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार दिनभर चले अभियान में पुलिस ने 24 वाहनों को सीज करते हुए 26 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से टैम्पो विक्रम चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान टैम्पो विक्रम यूनियन के विरोध को दरकिनार करते हुए पूरी कार्रवाई की।