घोरावल: घोरावल कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन की अध्यक्षता में नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ तिवारी ने नवीन कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि समय के साथ कानून में परिवर्तन आवश्यक है इसी क्रम में भारतीय संसद द्वारा भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 1 जुलाई से पूरे देश में लागू की गई है, जिसमें नागरिकों को सुरक्षा और समय से न्याय उपलब्ध कराने के लिए जोर दि