घोरावल: घोरावल क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को चार लोग सर्प और जहरीले जंतु के काटने से अचेत हो गए
घोरावल क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को चार लोग सर्प और जहरीले जंतु के काटने से अचेत हो गए। उन सभी का इलाज चल रहा है। तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कबरी गांव के रहने वाली निर्मला (35) पत्नी अरविंद को सर्प ने डस लिया। वह खेत में भैंस चरा कर थोड़ा सा आराम करने के लिए बैठी ही थी उसी समय सर्प आया और पीठ मे डस लिया।