घोरावल: बकौली गांव में शनिवार सुबह एक किसान के खेत में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु, जांच में जुटी पुलिस
नवजात शिशु बकौली गांव मे मुख्य सड़क से लगभग दो सौ मीटर दूर एक किसान के परती खेत में मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जानकारी होते ही बकौली ग्राम के ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह व ग्रामीण वहाँ पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि तब तक शिशु जीवित था। बोरे के ऊपर लेटा हुआ था। मौके पर भीड़ जमा हो गई।