घोरावल: रेलवे ठेकेदारी मे मजदूरी का काम करने गए युवक को बिषैले सर्प ने डंस लिया, युवक की अस्पताल में हुई मौत
करमा थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ निवासी आलोक विश्वकर्मा (18) वर्ष पुत्र सदाफल को सर्प ने काट लिया जिससे आनन फानन में उपस्थित लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ आलोक का इलाज के दौरान मौत हो गई। घर वालों की मानें तो झिंगुरा रेलवे स्टेशन पर ठीकेदारी में मजदूरी करता था। काम करने के पश्चात झींगुरा स्टेशन चुनार रात मे स्टेशन प्रतीक्षालय मे सोया था।