सरीला: चिकासी थाना के चुरहा गांव में खेतों में घास काटते समय जहरीले सर्प ने महिला को काटा, हालत गंभीर, किया गया रेफर
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा गांव में खेत में घास काटने के दौरान किसी जहरीले सर्प ने 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला को काट लिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।