सिक्कों से तुलादान कर विधायक मूलचंद्र निरंजन का हुआ भव्य सम्मान, तीन स्वर्ण मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन
विकास कार्यो के लिए जताया आभार, विधायक बोले-यह सम्मान क्षेत्र की जनता का है
कोंच। माधोगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर स्थित एमएसडी महाविद्यालय मैदान में आयोजित माधोगढ़ विधानसभा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और महाविद्यालय परिवार ने 88 किलो सिक्कों से विधायक का तुलादान कर उन्हें तीन स्वर्ण मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं बल्कि क्षेत्र के देवतुल्य आमजन का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उन्हें क्षेत्र की सेवा एवं विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है। इस समारोह में एमएसडी महाविद्यालय तीतरा, छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्�
Konch, Jalaun | Jun 7, 2026