बाह: पिनाहट में छात्र से दिनदहाड़े लूट, सिर पर ईंट मारकर 20 ग्राम की चेन छीनी गई
पिनाहट: मार्कशीट लेने जा रहे छात्र पर समाधिया कोल्ड के पास गुरुवार सुबह 10 बजे तीन नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने छात्र के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया और बेहोशी की हालत में गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन उतारकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्र को उपचार के लिए भेजा गया। मामले की जानकारी पर