सिमडेगा: झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन ने सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मनाया मजदूर दिवस
झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के बैनर तले गुरुवार को दिन के 1:00 बजे सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में धूमधाम के साथ मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां उन्होंने सभी मजदूरों को संगठित रहने का आवाहन किया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई।