जहानाबाद: आदर्श कॉलोनी के समीप एक तेज़ रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
जहानाबाद में अनियंत्रित बाइक सवार ने मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे की अस्पताल ले जाने के दौरान मां की गोद में मौजूद बच्चे की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने जहानाबाद नालंदा मुख्य सड़क मार्ग को जाम करते हुए हंगामा किया। घटना नगर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी के पास की है।