जहानाबाद: कोडौना थाने की पुलिस ने अवैध रूप से गिट्टी इत्यादि का ढुलाई कर रहे ट्रकों के 4 चालकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोडौना थाने की पुलिस ने कोडौन के समीप छापेमारी अभियान के दौरान गिट्टी का अवैध रूप से ढुलाई करने को लेकर चार आरोपी ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। जिसे मेडिकल जांच हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां से बाकी प्रक्रियाओं के बाद काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया गया है। जबकि आगे की प्रक्रिया जारी है।