जहानाबाद: बांके बीघा गांव में अपने खेत के पास नदी से बालू का उठाव करने से मना करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
जहानाबाद के शकुराबादा थाना अंतर्गत बांके बीघा गांव में तुलसी यादव नामक व्यक्ति को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने बताया कि हमारे गांव स्थित खेत के सामने के नदी से आरोपी द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा था। मना करने पर यह हालत हुई।