जहानाबाद: देवकुली गांव में टेंपू की टक्कर के बाद एक मासूम हुई गंभीर रूप से घायल, लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकुली गांव में एक मासूम को एक अनियंत्रित टेंपू ने टक्कर मार दिया और फरार हो गया। घायल मासूम को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया की मासूम का नाम रागिनी कुमारी है। जो पास के दुकान से सामान लाने गई थी। तभी यह घटना घटी।