जहानाबाद: छरियारी पुल के पास हयावा ट्रक और मोटरसाइकिल सवार में हुई जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों में से एक को रेफर
जहानाबाद के छरियारी पुल के पास एक हयवा ट्रक और मोटरसाइकिल सवार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मंहगू पूर गांव निवासी सुमन कुमार एवं श्रीकांत कुमार हैं। घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण सुमन कुमार को पटना PMCH रेफर कर दिया गया है।