जमुई: हरनारायणपुर चौक के पास ज्वेलर्स दुकान की दीवार तोड़कर 7.5 लाख रुपए के जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 हरनारायणपुर चौक पर संचालित मां काली ज्वेलर्स की दुकान का दीवार तोड़कर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान करीब 7.5 लाख रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह दुकान संचालक रविरंजन वर्मा को हुई। इसके बाद इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी है।