बीरपुर: मैदा बभनगामा में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
,परिजनों में मचा हड़कंप
वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान 22 वर्षीय युवक मोहम्मद जीशान ने सोमवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची वीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।