भोरे: लामीचौर पंचायत के मुखिया मोहन कुमार सिंह बने जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी
भोरे प्रखंड के लामी चौर पंचायत के वर्तमान मुखिया मोहन कुमार सिंह को जनता दल यूनाइटेड में पंचायती राज प्रकोष्ठ गोपालगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया है । मुखिया मोहन कुमार सिंह को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीना देवी की ओर से जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई।