बीना: मुड़िया नायक में कीचड़ से निकली शवयात्रा, अंतिम यात्रा बनी मुसीबत, सिस्टम की खुली पोल
Bina, Sagar | Sep 7, 2026 ग्राम पंचायत पार के ग्राम मुड़िया नायक में एक महिला का निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण जब अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम की ओर चले, तो उनके सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। मुक्तिधाम तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता ही नहीं है। बारिश के मौसम में ये कच्चा रास्ता दलदल बन चुका है।बड़ी संख्या में लोग कंधे पर शव लिए, कीचड़ से होते हुए मुक्तिधाम पहुंचे।