सिकंदरा: बेटी को ट्रेन चढ़ाने गई महिला लापता, परिजन चिंतित
Sikandra, Jamui | Sep 30, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईटासागर गांव निवासी सबिता देवी बुधवार 8 बजे बेटी को ट्रेन चढ़ाने जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचीं, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गईं। वह दिलीप यादव की पत्नी हैं। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।