#मंगलपुर थाने में आयोजित हुआ मिनी फील्ड यूनिट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
अपराध की घटनाओं की जांच को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को 11 बजे से मंगलपुर थाने में मिनी फील्ड यूनिट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मंगलपुर, डेरापुर, बरौर, सिकंदरा, अमराहट, राजपुर, रसूलाबाद और शिवली थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को घटनास्थल को सुरक्षित रखने, मौके से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य तलाशने, उनकी पहचान करने और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान घटनास्थल को अनावश्यक रूप से प्रभावित न करने और साक्ष्यों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी आपराधिक घटना की जांच में घटनास्थल से प्राप्त छोटे से छोटा साक्ष्य भी महत्वपू�
Sikandra, Kanpur Dehat | Sep 30, 2026